राजग गठबंधन देश में 400 सीटों पर चुनाव जीतेगा: नीतीश
28-May-2024 10:48 PM 8838
राजगीर, 28 मई (संवाददाता) बिहार के मुख्यमंत्री एवं जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने दावा किया कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) देश में 400 सीट जीतेगा और बिहार की सभी 40 सीटों पर उसका कब्जा होगा। श्री कुमार ने मंगलवार को नालंदा जिले के अस्थावां के वेनार में जदयू प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। वहीं, रोड शो के जरिए उन्होंने लोगों से जनता दल यूनाईटेड (जदयू) प्रत्याशी कौशलेंद्र कुमार के पक्ष में वोट देने की अपील की। इस दौरान उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के परिवारवाद पर हमला करते हुए कहा कि श्री यादव को सिर्फ अपने परिवार से मतलब है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^