तालिबानी शासन लागू करना चाहता है महागठबंधन: योगी
28-May-2024 10:45 PM 6359
पटना/आरा 28 मई (संवाददाता) उत्तर प्रदेश (यूपी) के मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता योगी आदित्यनाथ ने महागठबंधन पर निशाना साधा और कहा कि ये लोग तालिबानी शासन लागू करना चाहते हैं। योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को पटना साहिब से भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद के समर्थन में पटना में फतुहा के अलावलपुर गांव और इसके बाद पाटलिपुत्र पॉलिटेक्निक मैदान में तथा आरा संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं केंद्रीय मंत्री आर. के. सिंह के पक्ष में सेमरिया पड़रिया खेल मैदान में आयोजित चुनावी सभाओं को संबोधित करते हुए कहा, "ये लोग तालिबानी शासन लागू करना चाहता है। लोगों को फिर से लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं। अंधेरा रहेगा तभी बुरे कर्म भी होंगे। जनता सचेत है, ऐसा कुछ अब होने वाला नहीं है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^