राजनीतिक जिम्मेदारियों से हटने के लिए मोदी को कराया अवगत : कोश्यारी
23-Jan-2023 10:35 PM 5437
मुंबई 23 जनवरी (संवाददाता) महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने कहा है कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया मुंबई यात्रा के दौरान राजनीतिक जिम्मेदारियों से हटने की अपनी इच्छा से अवगत करा दिया था। राजभवन की ओर से जारी एक बयान में श्री कोश्यारी ने अपना शेष जीवन पढ़ने, लिखने और अन्य मनोरंजक गतिविधियों में बिताने की इच्छा व्यक्त की है। श्री कोश्यारी ने सोमवार को राजभवन की ओर से जारी विज्ञप्ति के माध्यम से यह जानकारी दी है। श्री कोश्यारी ने कहा,“संतों, समाज सुधारकों और वीर सेनानियों की भूमि महाराष्ट्र जैसे महान राज्य के राज्य सेवक या राज्यपाल के रूप में सेवा करना मेरे लिए पूर्ण सम्मान एवं सौभाग्य की बात है।” उन्होंने कहा कि पिछले तीन साल से कुछ ज्यादा समय के दौरान महाराष्ट्र की जनता से मिले प्यार और स्नेह को मैं कभी नहीं भूल सकता। राज्यपाल ने कहा,“हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी की मुंबई यात्रा के दौरान, मैंने उन्हें सभी राजनीतिक जिम्मेदारियों से मुक्त करने तथा पढ़ने, लिखने और अन्य गतिविधियों में अपना शेष जीवन व्यतीत करने की इच्छा व्यक्त की है। मुझे प्रधानमंत्री से हमेशा प्यार और स्नेह मिला है तथा मुझे इस संबंध में भी आगे भी ऐसा ही स्नेह मिलने की उम्मीद है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^