उप राज्यपाल ने गणतंत्र दिवस से पहले सुरक्षा पर समीक्षा बैठक की
22-Jan-2023 11:53 PM 1327
जम्मू 22 जनवरी (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को गणतंत्र दिवस समारोह और कल यहां पहुंचने वाली भारत जोड़ो यात्रा से पहले सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। प्रशासन के सूत्रों के मुताबिक, बैठक में पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी, विभिन्न जिलों के उपायुक्त और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में कुछ अधिकारी भी वर्चुअली शामिल हुए। यह बैठक भारत जोड़ो यात्रा से एक दिन पहले कठुआ और सांबा जिलों को कवर करने के बाद जम्मू पहुंचने से एक दिन पहले नरवाल में दोहरे विस्फोटों के मद्देनजर हुई है। सूत्रों ने कहा, “उपराज्यपाल सिन्हा ने गणतंत्र दिवस और 24 जनवरी को सिधरा से श्रीनगर के लिए रवाना होने वाली भारत जोड़ो यात्रा के लिए अधिकारियों को सुरक्षा संबंधी कई निर्देश जारी किए।” नरवाल के कबाड़खाने में दोहरे विस्फोट में नौ नागरिक घायल हो गए। एनआईए की टीम ने रविवार को विस्फोट स्थल का दौरा किया और नमूने एकत्र किए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^