राजेन्द्र आर्लेकर और नीतीश ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को दी श्रद्धांजलि
23-Jan-2024 06:22 PM 8508
पटना 23 जनवरी (संवाददाता) बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को उनकी जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर आज राष्ट्र ने उन्हें नमन किया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। पटना में राजकीय जयंती समारोह का आयोजन गांधी मैदान के दक्षिणी-पूर्वी कोने पर अवस्थित सुभाष पार्क में किया गया, जहां राज्यपाल श्री आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री कुमार ने नेताजी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव, वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री रत्नेश सादा, विधान पार्षद कुमुद वर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव डॉ. एस. सिद्धार्थ, जदयू नेता राजीव रंजन प्रसाद, राज्य नागरिक परिषद् के पूर्व महासचिव अरविदं कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल ने संयुक्त सशस्त्र बल की सलामी ली। साथ ही एनसीसी कैडेट एवं स्काउट गाइड के परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सचू ना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन, कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^