रामबान सुरंग दुर्घटना: अब तक नौ शव बरामद
21-May-2022 08:01 PM 5316
जम्मू 21 मई (AGENCY) जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक निर्माणाधीन सुरंग का एक हिस्सा गिरने के कारण हुई दुर्घटना में मलबे के नीचे दबे नौ शव अब तक बरामद कर लिए गये हैं। यह जानकारी पुलिस ने शनिवार को दी। गुरुवार की शाम को सुरंग का एक हिस्सा धंसने से करीब एक दर्जन मजदूर मलबे में दब गए थे। रामबान के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहिता शर्मा ने कहा,“अब तक नौ शव बरामद किए जा चुके हैं और एक और शव अब भी मलबे में दबा हुआ है।” शवों को निकालने का काम अब भी जारी है। शुक्रवार की रात आंधी के बाद बारिश होने के कारण बचाव अभियान रोक दिया गया था। गुरुवार रात खूनी नाले के पास टी3 की अजीत सुरंग में काम कर रहे सरला कंपनी के 12 मजदूर फंस गए थे। मलबे में फंसे दो लोगों को बचा लिया गया और उन्हें जिला अस्पताल रामबान में भर्ती करा दिया गया। उनमें से एक, झारखंड के विष्णु गोला (33) को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^