रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर वार्षिक उत्सव की तैयारियां शुरू
22-Dec-2024 07:18 PM 8730
अयोध्या, 22 दिसम्बर (संवाददाता) श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर वार्षिक उत्सव भव्य रूप से मनाने के लिये तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महामंत्री चम्पत राय ने आज यहां विश्व हिन्दू परिषद मुख्यालय कारसेवकपुरम् में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट श्रीरामजन्मभूमि मंदिर में रामलला के प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर वार्षिक उत्सव भव्य रूप से मनाने के लिये तैयारियां जोर-शोर से शुरू कर दी हैं। उन्होंने बताया कि रामलला के प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ भारतीय काल गणना के अनुसार मनायी जायेगी। 11,12 व 13 जनवरी को कई अनुष्ठान व बहुरंगी कार्यक्रम होंगे। यह कार्यक्रम पांच स्थलों में आयोजित किया जायेगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^