24-Apr-2022 08:25 PM
7970
जालंधर 24 मई (AGENCY) सुखवीर कौर 11 मई से इंफाल (मणिपुर) में शुरू होने वाली 12वीं हाकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब महिला हाकी टीम की कप्तानी करेंगी।
भारत के प्रमुख हॉकी संगठन हॉकी इंडिया द्वारा हॉकी पंजाब के निलंबन के बाद नियुक्त हॉकी पंजाब की एडहॉक कमेटी के सदस्य ओलंपियन बलविंदर सिंह शम्मी ने रविवार को बताया कि 11 से 22 मई तक इंफाल (मणिपुर) में आयोजित होने वाली 12वीं हाकी इंडिया राष्ट्रीय सब जूनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप में भाग लेने वाली पंजाब महिला हॉकी टीम का नेतृत्व सुखवीर कौर करेंगी जब कि सुरजीत हाकी सोसाइटी द्वारा संचालित हाकी एकेडमी की खिलाडी हरजोत कौर पंजाब टीम की उप कप्तान होगी।
शम्मी के अनुसार पंजाब हॉकी टीम में अन्य खिलाड़ियों में ताशिबा, सुखप्रीत कपूर, जसलीन कौर, पवनदीप कौर, जेसिकादीप कपूर, अमनप्रीत कौर, किरणप्रीत कौर, लखवीर कौर, हरजोत कौर (उपकप्तान) सुखप्रीत कौर, लखविंदर कौर, सुखविंदर कौर, सानिया को शामिल किया गया है जबकि गुरजीत कौर, मनदीप कौर, हरलीन कौर और सुखमीत कम्बोज को स्टैंड बाई प्लेयर्स के रूप में चुना गया है।...////...