रॉकी और रानी की प्रेम कहानी दर्शकों को कभी खुशी कभी गम की याद दिलायेगी :रणवीर सिंह
19-Jul-2023 07:49 PM 5342
मुंबई, 19 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी दर्शकों को कभी खुशी कभी गम की याद दिलायेगी।करण जौहर निर्मित-निर्देशित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका है।रॉकी और रानी की प्रेम कहानी को लेकर रणवीर सिंह ने कहा, यह फिल्म करण जौहर की उनकी स्टाइल वाली फिल्म है। फिल्म कभी खुशी कभी गम वाली फील वापस लाती है।करण जौहर उस तरह का सिनेमा वापस ला रहे हैं, जिसे बड़े पर्दे पर देखकर हम बड़े हुए हैं। ये हमारी लाइफ का बहुत बड़ा हिस्सा रहा है।'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में रणवीर सिंह, आलिया भट्ट धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^