ऋतिक-सैफ की फिल्म विक्रम वेदा की शूटिंग पूरी
10-Jun-2022 06:56 PM 2490
मुंबई, 10 जून (AGENCY) बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रौशन और सैफ अली खान स्टारर फिल्म विक्रम वेदा की शूटिंग पूरी हो गयी है। विक्रम वेदा इसी नाम से बनी तमिल फिल्म की रिमेक है। विक्रम वेदा एक ऐसे पुलिस अफसर की कहानी है जो एक बड़े कुख्यात गुंडे को ढूंढकर उसका खात्मा कर देता है। फिल्म में ऋतिक रोशन नेगेटिव भूमिका में रहेंगे। वहीं पुलिस की भूमिका में सैफ अली खान होंगे। विक्रम वेदा की शूटिंग पूरी हो गयी है।इस फिल्म का आखिरी शूटिंग शेड्यूल मुंबई में था।मुंबई में लास्ट शेड्यूल के आखिरी दिनों में फिल्म के सॉन्ग सीक्वेंस शूट किए गए। इसे गणेश हेगड़े ने कोरियोग्राफ किया है। ऋतिक रोशन विक्रम वेदा में दो लुक में नजर आएंगे। यंगर ऐज वाले वेदा को दिखाने के लिए उन्होंने 10 से 12 किलो वेट लूज किया। यह फिल्म 30 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^