रोहतास में पिकअप वैन दुर्गावती जलाशय में पलटी, तीन श्रद्धालुओं की मौत
17-Feb-2023 10:00 PM 3851
सासाराम, 17 फरवरी (संवाददाता) बिहार में रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र में शुक्रवार की सुबह एक पिकअप वैन दुर्गावती जलाशय में पलट गयी, जिससे तीन श्रद्धालुओं की मौत हो गयी तथा 18 से अधिक घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि जिले के काराकाट थाना क्षेत्र से श्रद्धालु पिकअप वैन पर सवार होकर शिव दर्शन के लिये गुप्ताधाम जा रहे थे। इस दौरान गायघाट गांव के समीप पिकअप वैन अनियंत्रित होकर दुर्गावती जलाशय में पलट गयी। इस दुर्घटना में पिकप वैन पर सवार तीन श्रद्धालु की मौत हो गयी, तथा 18 से अधिक लोग घायल हो गये। दुर्घटना में दो लोग लापता हो गये। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों की तलाश की जा रही है। सूत्रां ने बताया कि मृतकों की पहचान मिथुन दुबे (50),ललिता देवी (55) और विकिया देवी (40) के रूप में की गयी है। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिये भेज दिया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^