रोनाल्डो सिंह स्प्रिंट स्पर्धा के सेमीफाइनल में
21-Jun-2022 10:13 PM 4634
नयी दिल्ली, 21 जून (AGENCY) भारत के रोनाल्डो सिंह एशियाई ट्रैक साइक्लिंग चैंपियनशिप ले चौथे दिन मंगलवार को अपना स्प्रिंट क्वार्टरफाइनल इवेंट जीतकर सेमीफाइनल में पहुंच गए। रोनाल्डो सेमीफाइनल में कजाखस्तान के आंद्रे चुगे को चुनौती देंगे। रोनाल्डो ने 10.394 सेकंड (69.27 किमी/घंटा) और 10.234 सेकंड (70.353किमी/घंटा) का समय निकाला और कोरिया के जी ओन पार्क को लगातार दो स्प्रिंट में पराजित किया। प्रतियोगिता में चौथे दिन के बाद जापान 11 स्वर्ण पदकों के साथ सबसे आगे है। जापान ने इसके अलावा छह रजत और दो कांस्य पदक भी जीते हैं। जापान के तीन स्वर्ण पैरा साइक्लिंग से आये हैं। कोरिया 10 स्वर्ण, नौ रजत और दो कांस्य के साथ दूसरे तथा कजाखस्तान चार स्वर्ण, तीन रजत और एक कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर है। भारत दो स्वर्ण, पांच रजत और 13 कांस्य पदकों के साथ पांचवें स्थान पर है। आज छह पदकों का फैसला हुए लेकिन भारत का हाथ खाली रहा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^