लेह ने शतरंज मशाल रिले की मेजबानी की
20-Jun-2022 11:55 PM 7469
लेह, 20 जून (AGENCY) लेह ने 44वें शतरंज ओलम्पियाड की पहली मशाल रिले की सोमवार को मेजबानी की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार शाम को दिल्ली में मशाल रिले को लांच किया था। मशाल रिले 40 दिनों में देश के 75 शहरों का दौरा कर तमिलनाडु के महाबलीपुरम में समाप्त होगी जहां शतरंज ओलम्पियाड का आयोजन होना है। विभिन्न स्थलों पर ग्रैंडमास्टर मशाल को ग्रहण करेंगे। ग्रैंडमास्टर दिब्येंदु बरुआ मशाल को दिल्ली से यहां लाये और इसे उपराज्यपाल आरके माथुर को सौंपा जिन्होंने लेह में मशाल रिले की शुरुआत की। श्री माथुर ने भारतीय टीमों को सफलता की शुभकामनाएं दीं। मशाल रिले की लेह पैलेस से शुरुआत हुई और यह शांति स्तूपा पर समाप्त हुई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^