रूस , अमेरिका ने संचार संपर्क बनाए रखा
03-Mar-2022 06:20 PM 4518
माॅस्को 03 मार्च (वार्ता/स्पूतनिक) रूस के उप विदेश मंत्री सर्गेई रयाबकोव ने कहा है कि उनके देश और अमेरिका ने यूक्रेन पर द्विपक्षीय संबंधों में तनाव के बावजूद संचार संपर्क बनाए रखा है। श्री रयाबकोव ने रूस के आरबीसी को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा,“हम निस्संदेह अमेरिका और अन्य पश्चिमी देशों के साथ संचार संपर्क बनाये रखने के पक्ष में हैं। हम ऐसा करना जारी रखेंगे।” उन्होंने यह भी कहा कि यूक्रेन के आसपास की स्थिति के कारण संयुक्त व्यापक कार्य योजना की बहाली पर बातचीत रोकी नहीं गई है। उन्होंने कहा,“मैं यह नहीं कहूंगा कि इस काम को रोक दिया गया है। मुझे लगता है कि यह कहना अधिक सही होगा कि हम प्रासंगिक राजनयिक प्रयासों के अंतिम चरण में हैं। राजनयिकों ने अधिकांश काम किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^