रूस में कोरोना के 1,71,905 नए मामलों की पुष्टि
07-Feb-2022 05:42 PM 1546
मॉस्को, 07 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 1,71,905 नए मामले सामने आए, जो एक दिन पहले के 1,80,071 से कम हैं। इस महामारी 609 और लोगों की जान चली गयी। संघीय प्रतिक्रिया केंद्र ने सोमवार को यह जानकारी दी। केंद्र ने कहा “देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमित 1,71,905 नए मामलों की पुष्टि हुई है और इस महामारी से 609 और लोग की मौत हो गई है।” इसके साथ ही केंद्र ने कहा कि इस अवधि में 10,843 कोरोना संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जो पिछले दिन से 15 प्रतिशत कम है। इस दौरान कोरोना संक्रमित 55,683 लोग जानलेवा वायरस से मुक्त हुए और उन्हें देश भर के विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी गई। रूस की राजधानी मॉस्को में संक्रमण के 15,442 नए मामले सामने आए है और और इस जानलेवा वायरस से 83 और मौत की मौत हो गयी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^