रूस में कोरोना संक्रमण के 19,744 नए मामलों की पुष्टि
20-Sep-2021 11:44 PM 2285
मॉस्को ,20 सितंबर (वार्ता/स्पूतनिक) रूस में पिछले 24 घंटों के दौरान सोमवार सुबह तक कोरोना संक्रमण के 19744 नए मामले आए जो एक दिन पहले के 20,174 मामलों से कम है। नए मामलों के साथ ही देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढकर 72,94,672 तक पहुंच गयी है। रूसी संघीय प्रतिक्रिया केन्द्र ने सोमवार को बताया, “पिछले 24 घंटों के दौरान देश भर के 85 क्षेत्रों से 1465 बिना लक्षण वाले मामलों सहित 19,744 नए मामले सामने आए हैं। देश में संक्रमण वृद्धि दर में 0.27 प्रतिशत की कमी आई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^