रूस-यूक्रेन में युद्ध रोकने की पहल करे विश्व समुदाय: कांग्रेस
27-Feb-2022 11:49 PM 1800
नयी दिल्ली, 27 फरवरी (AGENCY) कांग्रेस ने कहा है कि विश्व समुदाय को रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए दोनों पक्षों के बीच शांति वार्ता की पहल ईमानदारी से करनी चाहिए। कांग्रेस के विदेश मामलों के विभाग के प्रमुख आनंद शर्मा ने रविवार को यहां जारी एक बयान में कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच शत्रुता और सैन्य संघर्ष का भयावह प्रकोप पूरी दुनिया के लिए गंभीर चिंता का विषय बन गया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को दोनो देशों के बीच जारी सशस्त्र संघर्ष को समाप्त करने और मानव जीवन को संकट से बचाने के लिए युद्ध रोकने और शांति बहाली के लिए मिलकर काम करना चाहिए। श्री शर्मा ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच सभी मुद्दों का बातचीत के जरिये समाधान निकालने के लिए राजनयिक स्तर पर बातचीत का मार्ग पूरी ईमानदारी से अपनाया जाना चाहिए और संयुक्त राष्ट्र के चार्टर को सभी देशों द्वारा बरकरार रखा जाना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^