साहित्य अकादमी की मानद महत्तर सदस्यता प्रफुल्ल मोहंती को
15-Nov-2022 10:07 PM 4854
नयी दिल्ली 15 नवंबर (संवाददाता) प्रख्यात लेखक एवं चित्रकार प्रफुल्ल मोहंती को साहित्य अकादमी सर्वोच्च सम्मान ‘मानद महत्तर सदस्यता’ प्रदान की गयी है। साहित्य अकादमी के अध्यक्ष चंद्रशेखर कंबार ने मंगलवार को यहां एक समारोह में श्री मोहंती को यह सम्मान दिया। इस अवसर पर साहित्य अकादमी के उपाध्यक्ष माधव कौशिक, ओड़िआ परामर्श मंडल के संयोजक बिजयानंद सिंह एवं साहित्य अकादमी के सचिव के. श्रीनिवासराव उपस्थित थे। श्री मोहंती को महत्तर सदस्यता के रूप में उन्हें एक शॉल और ताम्र-फलक प्रदान किया गया। श्री मोहंती ने कहा कि एक गाँव के बच्चे के लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धि है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^