सामाजिक वास्तविकता को सामने लाती है द ट्रायल- प्यार कानून धोखा : सुपर्ण वर्मा
05-Jul-2023 09:29 PM 5750
मुंबई, 05 जुलाई (संवाददाता) बॉलीवुड निर्देशक सुपर्ण एस वर्मा का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म द ट्रायल- प्यार कानून धोखा सामाजिक वास्तविकता को सामने लाती है।कोर्ट-रूम ड्रामा सीरीज द ट्रायल- प्यार कानून धोखा में काजोल की मुख्य भूमिका है। इस फिल्म में काजोल नोयोनिका सेनगुप्ता की भूमिका में हैं। काजोल के अलावा इस फिल्म में शीबा चड्ढा, जिशु सेनगुप्ता, एली खान, कुब्रा सैत और गौरव पांडे भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। इस सीरीज की कहानी नोयोनिका सेनगुप्ता नामक किरदार पर केंद्रित है, जो एक घोटाले में अपने पति के जेल जाने के बाद एक वकील के तौर पर पेशेवर दुनिया में कदम रखती है। वह दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ती है।सुपर्ण वर्मा ने कहा, द ट्रायल- प्यार, कानून, धोखा का दिलचस्प एलिमेंट यह है कि हमने शो में बहुत सारे सोशल थीम्स को शामिल किया है, क्योंकि जो कुछ भी हमारे आसपास हो रहा है, उसका परिणाम अपराध या मुकदमे, या कुछ कानूनी होता है।हमने नोयोनिका और उसके जीवन को रूप देने के लिए काफी मेहनत की है। कई चीजों पर खास ध्यान दिया गया है, जैसे समाज में क्या हो रहा है?, कानूनी मामलों से जूझने पर किस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है?, जीवन में क्या बदलाव आते है? आदि।बनिजय एशिया द्वारा निर्मित, द ट्रायल - प्यार, कानून, धोखा का प्रीमियर 14 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^