17-Jan-2023 04:57 PM
7794
बीजिंग, 17 जनवरी (वार्ता/स्पूतनिक) चीन की आबादी में 60 साल में पहली बार कमी आयी है और यह 2022 में 8.50 लाख घटकर 141.17 करोड़ के पार है।
चीन के राष्ट्रीय सांख्यिकी ब्यूरो ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
सांख्यिकीय कार्यालय ने एक बयान में कहा कि 2022 के अंत तक चीन की राष्ट्रीय जनसंख्या 141 करोड़ 17 लाख 50 हजार थी। जिनमें 31 प्रांतों, स्वायत्त क्षेत्रों और नगर पालिकाओं और सैनिकों की जनसंख्या शामिल है, लेकिन हांगकांग, मकाओ और ताइवान के निवासियों और 31 प्रांतों, स्वायत्त क्षेत्रों और नगर पालिकाओं में रहने वाले विदेशियों को शामिल नहीं किया गया है। जिसमें 2021 के मुकाबले 2022 मेें जनसंख्या में साढ़े आठ लाख की कमी आई थी।
बयान में कहा गया है कि चीन में पुरुष जनसंख्या 72.20 करोड़ थी, जबकि महिला जनसंख्या 68.90 करोड़ थी, और कुल जनसंख्या का लिंगानुपात 104.69 था। जिसमें महिला लिंगानुपात 100 है।
सांख्यिकी कार्यालय के अनुसार 2022 में शिशु जन्मदर संख्या 6.77 प्रति हजार के साथ 90.56 लाख थी और मृत्यु दर 7.37 प्रति हजार के साथ एक करोड़ 41 लाख थी। प्राकृतिक जनसंख्या वृद्धि दर शून्य से नीचे 0.60 प्रति हजार
थी।
ब्यूरो ने यह भी कहा कि 16 से 59 वर्ष की कामकाजी उम्र में जनसंख्या 87.56 करोड (चीनी कुल जनसंख्या का 62 प्रतशित) थी 60 और उससे अधिक आयु के लोगों की संख्या 28 करोड़ (19.8 प्रतिशत) और जनसंख्या 65 और उससे अधिक थी 20.98 करोड़ (14.9 प्रतिशत) थी।
चीन में जनसंख्या वृद्धि को रोकने के लिए 1979 में शुरू की गई ‘एक बच्चा’ नीति से चीनी आबादी का लिंग संतुलन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ था। इस नीति के तहत शहरी परिवारों को केवल एक बच्चा पैदा करने का अधिकार था, जबकि ग्रामीण परिवारों को पहली लड़की हुई तो दो बच्चे पैदा करने का अधिकार था।
चीन के अधिकारियों ने 2013 में प्रतिबंधों में ढील दी। पति-पत्नी में से कम से कम एक परिवार में एकमात्र बच्चा था, उनको दूसरा बच्चा पैदा करने की अनुमति थी। बाद में 2016 में सभी दम्पतियों को दूसरा बच्चा पैदा करने की अनुमति दी गई। इस उपायों से हालांकि न केवल जन्म दर में उछाल आया, बल्कि इसका विपरीत प्रभाव भी पड़ा।
अधिकारियों ने 2021 की गर्मियों में जनसंख्या कानून में संशोधन की मंजूरी दी। संशोधनों ने परिवारों को तीसरा बच्चा पैदा करने की अनुमति दी और एक से अधिक बच्चे पैदा करने पर उन पर लगाए गए सभी जुर्मानों को रद्द कर दिया गया।...////...