सावंत ने वाजपेयी को किया याद
25-Dec-2021 06:45 PM 1714
पणजी, 25 दिसंबर(AGENCY) गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती के मौके पर याद करते हुए लोगों से अंत्योदय की दृष्टि के साथ सुशासन सुनिश्चित करने अपील की। श्री सावंत ट्वीट कर कहा, 'भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उनकी याद में मनाए जाने वाले इस सुशासन दिवस पर आइए हम सभी साथ मिलकर अंत्योदय की दृष्टि के साथ सुशासन सुनिश्चित करने का संकल्प लें।' उन्होंने श्री वाजपेयी के दिए संदेश के उदाहरण देते हुए कहा, 'मेरे पास भारत के लिए एक लक्ष्य है: एक ऐसा भारत जो भूख और डर से, निरक्षरता और अभाव से मुक्त हो।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^