सब जूनियर हॉकी: ओडिशा और झारखंड के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
29-Sep-2023 06:44 PM 8564
रांची, 29 सितंबर (संवाददाता) पहली हॉकी इंडिया सब जूनियर पुरुष और महिला ईस्ट जोन चैंपियनशिप 2023 का फाइनल शनिवार को ओडिशा और झारखंड के बीच खेला जायेगा। सब जूनियर महिला वर्ग में हॉकी एसोसिएशन ऑफ ओडिशा ने 13 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, उसके बाद हॉकी झारखंड 12 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही। कल सुबह दस बजे दोनो टीमें खिताबी मुकाबले के लिये आमने सामने होंगी। मणिपुर हॉकी और हॉकी बिहार ने क्रमशः 10 और 6 अंकों के साथ तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^