सभी दलों को यूसीसी ड्राफ्ट सर्वसम्मति से पास करने की जरूरत: भाजपा
02-Feb-2024 08:20 PM 8453
देहरादून, 02 फरवरी (संवाददाता) उत्तराखंड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) कमेटी द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ड्राफ्ट सौंपे जाने पर प्रसन्नता जताते हुए, प्रदेशवासियों की तरफ से समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया है। श्री भट्ट ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किया अपना एक और वादा पूरा करने जा रही है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सदन से यह कानून सर्व सम्मति से पास हो और एक समान नागरिक कानून की देवभूमि से शुरुआत हो।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^