सच को छुपाने का ममता का प्रयास एक अपराधिक कृत्य है: चुग
10-Sep-2024 08:21 PM 8595
चंडीगढ़, 10 सितम्बर (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में प्रशिक्षु डॉक्टर से हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में सच को छुपाने का आरोप लगाया और कहा कि यह अपने आप में एक आपराधिक कृत्य है। श्री चुग ने कहा कि सुश्री बनर्जी बताएं कि कोलकाता पुलिस ने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में प्राथमिकी दर्ज करने में 14 घंटें का विलंब क्यों किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता सरकार किसी न किसी तरह से जांच को बाधित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने सवाल किया कि पुलिस द्वारा दायर किये गये आरोपपत्र से पोस्टमार्टम रिपोर्ट क्यों गायब है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^