सच्चे और अच्छे पत्रकारों पर देशद्रोह कानून नहीं : नित्यानंद
27-Aug-2023 11:59 PM 8252
पटना 27 अगस्त (संवाददाता) केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने आज कहा कि किसी भी सूरत में सच्चे और अच्छे पत्रकारों जो देशहित में काम कर रहे हैं, उनके खिलाफ देशद्रोह कानून की धाराएं नही लगाई जाएगी। श्री राय ने रविवार को यहां इंडियन जर्नलिस्ट यूनियन (आईजेयू) की दो दिवसीय बैठक के समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि देशहित में काम करने वाले पत्रकारों के खिलाफ अगर देशद्रोह का मामला दर्ज होता है तो वह स्वयं पूरी ताकत से इसका विरोध करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता एक महत्वपूर्ण और सम्मानित पेशा है। इसे लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाता है। इसमें लोकतंत्र के बाकी तीन स्तंभों को नियंत्रित करने की क्षमता है। लोकतंत्र का यह एक मजबूत स्तंभ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^