सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों के लिये छठे वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने को मंजूरी: चीमा
20-Jun-2024 07:18 PM 4848
चंडीगढ़, 20 जून (संवाददाता) पंजाब के वित्त मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहाँ बताया कि वित्त विभाग ने राज्य की सहायता प्राप्त संस्थानों के कर्मचारियों को छठा पे कमीशन लागू करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। श्री चीमा ने कहा कि इस फ़ैसले से स्कूल शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा और औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग अधीन सहायता प्राप्त स्कूलों और कालेजों के कर्मचारियों, उच्च शिक्षा विभाग अधीन इन संस्थानों के ग़ैर-अध्यापन कर्मचारियों को और सहायता प्राप्त स्कूलों के सेवानिवृत्त हुये कर्मचारियों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित प्रशासनिक विभागों को सहायता प्राप्त संस्थानों के इन कर्मचारियों और सहायता प्राप्त स्कूलों के सेवामुक्त व्यक्तियों पर छठे पे कमीशन को लागू करने के लिए नोटिफिकेशन जारी करने के निर्देश दिये गये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^