झारखंड विधानसभा में नियुक्ति गड़बड़ी मामले में हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा
20-Jun-2024 07:09 PM 6653
रांची,20 जून (संवाददाता)झारखंड विधानसभा में नियुक्ति गड़बड़ी मामले में दायर जनहित याचिका की सुनवाई आज झारखंड हाई कोर्ट में पूरी हो गई और फैसला सुरक्षित रख लिया गया। राज्य सरकार द्वारा बीते बुधवार को शपथ पत्र के माध्यम से दायर किए गए जस्टिस विक्रमादित्य प्रसाद की रिपोर्ट की कई बिंदुओं पर प्रार्थी ने कोर्ट का ध्यान आकृष्ट कराया।इस मामले में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरी हो गई जिसके बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया। कोर्ट ने दोनों पक्षों को शनिवार तक लिखित बहस प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^