सैनी ने यू-विन पोर्टल के शुभारंभ के लिए मोदी का जताया आभार
30-Oct-2024 12:48 AM 6640
चंडीगढ़ 29 अक्टूबर (संवाददाता) हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यू-विन पोर्टल का शुभारंभ भारत सरकार की देश के नागरिकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और सभी के लिए बुनियादी व आवश्यक सेवाओं की सार्वभौमिक और समाना पहुंच को प्रोत्साहित भी करता है। श्री मोदी ने मंगलवार को ऑनलाइन माध्यम से टीकाकरण सेवाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से यू-विन पोर्टल राष्ट्र को समर्पित किया। ईविन और कोविन के सफल कार्यान्वयन के बाद स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में नियमित टीकाकरण सेवाओं को डिजिटल बनाने के लिए तीसरे स्तंभ के रूप में यू-विन की स्थापना की है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^