उमर ने शहरी नियोजन को मजबूत करने के महत्व पर दिया जोर
30-Oct-2024 12:25 AM 2928
श्रीनगर, 29 अक्टूबर (संवाददाता) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को प्रदेश में शहरी विकास को प्रभावी ढंग से संबोधित करने के लिए नगर नियोजन प्रयासों को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया। श्री उमर ने नागरिक सचिवालय में आवास एवं शहरी विकास विभाग (एच एंड यूडीडी) की व्यापक समीक्षा की और विभाग की प्रगति की समीक्षा, चुनौतियों की पहचान और शहरी विकास परियोजनाओं के लिए प्राथमिकताएं निर्धारित कीं। बैठक के दौरान उन्होंने शहरी विकास को प्रभावी ढंग से संबोधित करने के लिए नगर नियोजन प्रयासों को मजबूत करने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा,“हमारी नगर नियोजन की प्रभावशीलता हमारे शहरों की भविष्य की व्यवहार्यता निर्धारित करेगी।’’ उन्होंने कहा कि बढ़ती आबादी की जरूरतों को पूरा करने के लिए शहरी नियोजन लचीला होना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^