सकारात्मक राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा ‘गांव चलो अभियान’: शर्मा
09-Feb-2024 09:26 PM 1856
ग्वालियर, 09 फरवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि भारत ‘विकसित गांवों के साथ ही विकसित हो सकता है’। इसी भावना के अनुरूप मध्यप्रदेश भाजपा ने ‘गांव चलो अभियान’ की शुरूआत गुना जिले के राघौगढ़ विधानसभा के ग्राम आवन से की है। गांव चलो अभियान सकारात्मक राजनीति में मील का पत्थर साबित होगा। श्री शर्मा ने यह बात यहां आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह अभियान बाबा साहेब अंबेडकर, महात्मा गांधी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को जमीन पर साकार कर रहा हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश में हर बूथ मोदीमय होगा और गांव की हर चौपाल पर मोदी सरकार के लाभार्थी नजर आ रहे हैं। अभियान के तहत उन्होंने 24 घंटे ग्राम आवन में बिताए हैं। उन्होंने कहा कि वे भी गांव के एक सामान्य परिवार में पैदा हुए हैं, लेकिन इस अभियान के दौरान गांव में रुकने का जो आनंद रहा वह अविस्मरणीय है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^