समाज को बांटने का काम कर रही है कांग्रेस: मौर्य
23-Dec-2024 09:23 PM 5403
लखनऊ, 23 दिसंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को कहा कि अपने ख़तरनाक राजनीतिक मंसूबे साधने के लिए कांग्रेस और उसका 'टूलकिट गैंग' भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेताओं के बयानों को तोड़-मरोड़ कर पेश कर समाज को बांटने का काम कर रहा है। श्री मौर्य ने कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफ़ा मांगने और चौपाल लगाने का ढोंग करने वाले कांग्रेसियों को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। बाबा साहेब की हमेशा सामाजिक और राजनितिक उपेक्षा करने वाले कांग्रेस के नेता आज वोट बैंक की खातिर बाबा साहेब के अपने होने का ढोंग कर रहे हैं। नेहरू परिवार के नेता अभी तक गांधी उपनाम बेचते रहे और अब जबकि उससे बात नहीं बन रही तो बाबा साहब की तरह नीले कपड़े पहनकर उनके सपनों को बेचने का नाटक किया जा रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^