वीर साहबजादे द्वारा प्रदर्शित साहस एवं दृढ़ संकल्प प्रमाण के रूप में खड़ा है: कामेश्वर सिंह
22-Dec-2024 08:33 PM 3931
कुशीनगर 22 दिसम्बर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में भाजपा किसान मोर्चे के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने धर्म और देश की रक्षा के लिए गुरु गोविंद सिंह के परिवार के बलिदान को याद किया। यहां रविन्द्र नगर भाजपा कार्यालय में रविवार को आयोजित वीर बाल दिवस संगोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित करते हुए श्री सिंह कहा कि वीर साहबजादे द्वारा प्रदर्शित साहस और दृढ़ संकल्प एक प्रमाण के रुप में खड़ा है,जो औरंगजेब और उसके अनुयायियों को एक संदेश देता है कि भारत की युवा पीढ़ी क्रूरता के आगे झुकने से इनकार करती है और देश के मनोबल को बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित रहती है। यह राष्ट्र की नियति को आकार देने में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करता है, जिससे वीर बाल दिवस को अतिरिक्त महत्व मिलता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^