समाज को जाति धर्म के नाम पर बांटने का काम करती है भाजपा: अखिलेश
23-Nov-2022 10:17 PM 2496
मैनपुरी 23 नवंबर (संवाददाता) समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिये धर्म जाति के नाम पर समाज को तोड़ने का काम करती है। मैनपुरी लोकसभा सीट के उपचुनाव में अपनी पत्नी एवं पार्टी प्रत्याशी डिंपल यादव के समर्थन में मैथिल वाटिका में मैथिल समाज के लोगों की चुनावी बैठक को संबोधित करते हुये श्री यादव ने कहा “ आप मैथिल समाज के लोग नेता जी (मुलायम सिंह यादव) से जुड़े थे उनका भरपूर सहयोग किया। नेता जी ने हमेशा किया जोड़ने का काम किया। भारतीय जनता पार्टी हमेशा तोड़ने का काम करती है लेकिन नेता जी ने हमेशा जोड़ने का काम किया था। भाजपा से सावधान रहें क्योंकि भाजपा के लोग आपस में विवाद करने का काम कर रहे हैं। कभी धर्म के नाम पर तो कभी जात के नाम पर तोड़ने का काम कर रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^