संभव होता तो मैं अपना पदक विनेश को दे देती : साक्षी
07-Aug-2024 03:55 PM 6696
चंडीगढ़, 07 अगस्त (संवाददाता) पहलवान साक्षी मलिक ने पेरिस ओलिंपिक्स में वज़न मामूली ज्यादा होने के कारण विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह किसी भारतीय एथलीट के साथ हुई सबसे विनाशकारी घटना है और ऐसा संभव होता तो वह अपना पदक विनेश को दे देतीं। साक्षी ने ट्वीट किया,“मेरा दिल घबराया हुआ और परेशान है विनेश ने जो किया है वह कल्पना से परे है। यह शायद इस ओलंपिक में किसी भारतीय एथलीट के साथ हुई सबसे विनाशकारी घटना है। हम सोच भी नहीं सकते कि वह किस दौर से गुज़र रही होगी। अगर ऐसा संभव होता, तो मैं अपना पदक विनेश को दे देती।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^