सम्पत्ति मालिकों को मिले नोटिस को लेकर वकीलों की समिति बनाई जाएः विज
05-Dec-2024 11:43 PM 1773
अम्बाला, 05 दिसंबर(संवाददाता) हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को कहा कि अम्बाला छावनी में हजारों लोगों को अदालत से अतिक्रमण को लेकर मिले 6500 नोटिसों के खिलाफ लड़ने के लिए वकीलों की एक समिति बनाई जाए, जो उनका पक्ष अदालत में प्रस्तुत करे। श्री विज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आगामी नौ दिसंबर को पानीपत में बीमा सखी योजना की शुरुआत करेंगे। इसको लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में अम्बाला छावनी विधानसभा से सैकड़ों महिलाएं हिस्सा लेंगी। उन्होंने कहा कि इस रैली में अम्बाला छावनी के अलग-अलग क्षेत्रों से सैकड़ों महिलाएं रवाना होगी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^