सुक्खू ने पाकिस्तान को हराने पर हॉकी टीम को दी बधाई
05-Dec-2024 11:46 PM 5920
शिमला,05 दिसंबर(संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गुरुवार को भारतीय टीम को जूनियर हॉकी एशिया कप में पाकिस्तान को 5-3 से हराने पर बधाई दी है। श्री सुक्खू ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रचा है। आपकी इस अद्वितीय सफलता ने खेल जगत को गौरवान्वित किया है और हर भारतीय में उत्साह का संचार किया है। टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों और उनके समर्पित सहयोगियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^