संवैधानिक दायित्वों से बेखबर हैं ममता : धनखड़
15-Feb-2022 10:41 PM 8403
कोलकाता, 15 फरवरी (AGENCY) पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने मंगलवार को मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर ‘संवैधानिक दायित्वों से बेखबर’ होने का आरोप लगाते हुए उन पर जमकर निशाना साधा। श्री धरखड़ ने पूर्व राज्यपाल गोपालकृष्ण गांधी के उठाये गये सवाल “ क्या राजभवन रूपी संस्थान संघीय ढांचे का पालन कर रही है” के जवाब में ट्वीट किया , “ पश्चिम बंगाल की माननीय मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अपने संवैधानिक दायित्वों से बेखबर होकर राज्यपाल के खिलाफ हैं।' उन्होंने कहा, “ मेरी तरफ से संवैधानिक कर्तव्यों के पालन और मुख्यमंत्री की ओर से असंवैधानिक रूख अपनाने के बीच कोई तुलना नहीं हो सकती है। गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल के आगमन पर उनकी अगवानी न कर और स्वतंत्रता दिवस पर राजभवन में उपस्थित न रहकर उन्होंने प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^