संविधान और लोकतंत्र बचाने का यह आखिरी मौका : गोपाल राय
30-Mar-2024 07:25 PM 8345
नयी दिल्ली, 30 मार्च (संवाददाता) आम आदमी पार्टी के आह्वान पर 31 मार्च को ‘इंडिया’ गठबंधन तानाशाही के खिलाफ और देश का लोकतंत्र-संविधान बचाने के लिए जनता के साथ मिलकर अपनी आवाज बुलंद करेगा। आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय ने आज रामलीला मैदान जाकर तैयारियों का जायजा लेने के बाद बताया कि रविवार होने वाली रैली में कांग्रेस से मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, एनसीपी से शरद पवार, शिवसेना से उद्धव ठाकरे, सपा से अखिलेश यादव, आरजेडी से तेजस्वी यादव और वाम दलों के नेताओं समेत कई अन्य नेता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देश का संविधान और लोकतंत्र बचाने का यह आखिरी मौका है। अगर आज देश की जनता ने आवाज नहीं उठाई तो कल कोई भी अपनी आवाज नहीं उठा पाएगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^