सपा ने डूबते जहाज से गठबंधन कियाः यादव
14-May-2024 09:52 PM 1804
भोपाल, 14 मई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी (सपा) ने डूबते जहाज से गठबंधन किया है। भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार डाॅ यादव उत्तर प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के महोबा जिले के चरखारी विधानसभा के पनवाड़ी में भाजपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सिंह चंदेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि सपा ने डूबते जहाज से गठबंधन किया है। गठबंधन करना ही है तो चलती हुई गाडी से करो। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ने भगवान श्रीराम और श्री कृष्ण को स्कूल और कॉलेज के पाठ्यक्रम में शामिल कर छात्रों को पढ़ा रही है। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^