शिवराज ने भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल पर साधा निशाना
14-May-2024 10:54 PM 6387
भोपाल 14 मई (संवाददाता) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज आम आदमी पार्टी के संयोजक वह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर प्रहार करते हुए कहा कि ईमानदारी की कसमें खाने वाले केजरीवाल सबसे बड़े भ्रष्टाचारी हैं। भाजपा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार श्री चौहान उत्तर-पूर्व दिल्ली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी मनोज तिवारी के समर्थन में आयोजित महिला सम्मेलन में यह बात कही। श्री चौहान ने पूर्वी दिल्ली लोकसभा से प्रत्याशी हर्ष मल्होत्रा और नई दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज के समर्थन में विशाल चुनावी सभाओं को संबोधित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^