सफाई कर्मियों ने की दो दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल शुरू
02-Mar-2022 07:45 PM 1858
जींद, 02 मार्च (AGENCY) हरियाणा सरकार पर अपनी मांगों की अनदेखी किये जाने का आरोप लगाते हुए सफाईकर्मियों ने आज जींद में दो दिवसीय ‘क्रमिक‘ भूख हड़ताल शुरू कर दी। सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित नगर पालिका संघ के सदस्यों ने यह भूख हड़ताल शुरू की है। प्रदर्शन से पहले सफाई कर्मचारियों ने नगर सुधार मंडल कार्यालय पर बैठक की। बैठक को संबोधित करते हुए इकाई प्रधान अनिल ने कहा कि सफाई कर्मचारी समान काम समान वेतन देने, ठेकेदारी प्रथा बंद करने, पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, सभी भत्ते सैलरी में जोड़ कर दिए जाने और आबादी के अनुपात में पर्याप्त संख्या में सफाईकर्मियों की नियमित भर्ती करने आदि की मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलन-प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन सरकार के कान पर जूं नहीं रेंग रही।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^