सरकार देश में गायों की हत्याओं पर रोक लगाए: स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती
22-Sep-2024 06:59 PM 1853
अयोध्या, 22 सितम्बर (संवाददाता) जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आज कहा कि हमारे देश में गाय को गौमाता के रूप में पूजा जाता है। देश की सरकार गायों की हत्या पर रोक लगाये। जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने आज होटल क्रिनोस्को में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हमारे देश में गाय को गौमाता के रूप में पूजा जाता है। मगर यह दुर्भाग्य की बात है कि जिस देश में गाय की पूजा की जाती है वह दुनिया में गौमांस का दूसरा सबसे बड़ा निर्यातक है। उन्होंने कहा कि चाहेंगे कि देश की सरकारें इन सब बातों पर गौर करें और गौै के सम्मान में, धर्म के सम्मान में गायों की हत्या पर रोक लगाये।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^