सरकार ने खाद की उपलब्धता पर गुमराह किया: हुड्डा
19-Nov-2024 09:38 PM 8819
चंडीगढ़,19 नवंबर (संवाददाता) हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने मंगलवार को आरोप लगाया कि नायब सिंह सैनी सरकार ने खाद की उपलब्धता पर गुमराह किया है। श्री हुड्डा ने विधानसभा सत्र समाप्त होने के बाद यहां प्रेस वार्ता में कहा कि सरकार ने कहा कि खाद की कोई किल्लत नहीं है, जबकि खाद नहीं मिलने के चलते पूरे हरियाणा के किसानों में त्राहिमाम मचा हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के इतिहास में ऐसा सिर्फ भाजपा शासन में हुआ कि थानों के भीतर और पुलिस सुरक्षा में खाद बंटवानी पड़ रही।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^