सरस पवेलियन में हिमाचल का चंबा रूमाल, जम्मू-कश्मीर की पश्मिना शॉल बनी आकर्षण का केंद्र
24-Nov-2024 07:35 PM 2965
नयी दिल्ली, 24 नवम्बर (संवाददाता) राष्ट्रीय राजधानी के भारत मंडपम में चल रहे 43वें अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में लगे 'सरस आजीविका मेला' में सप्ताहांत पर भारी संख्या में लोग एकत्र हुए और जमकर खरीदारी भी की। भारत मंडपम के हॉल नंबर नौ और 10 में लगे सरस आजीविका मेले में अपनी स्टॉल पर बैठी हिमाचल प्रदेश की चंबा जिले से अनीता ने बाताया कि वह अपने ग्राहकों के लिए 'चंबा रूमाल' लेकर आई हुई हैं। इस रूमाल की कीमत 250 रुपये से लेकर एक लाख साठ हजार तक है। उन्हें यहां मां दुर्गा स्वयं सहायता समूह की तरफ से आने का मौका मिला है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^