सरसों मॉडल फार्म प्रोजेक्ट से भारत तिलहन में आत्मनिर्भरता की और हो रहा है अग्रसर: झुनझुनवाला
03-Apr-2024 10:48 PM 7833
जयपुर 03 अप्रैल (संवाददाता) द सॉल्वेंट एक्सट्रैक्टर्स एसोसिएश्न ऑफ इंडिया (एसईए) और सॉलिडेरिडाड द्वारा शुरु किए गए सरसों मॉडल फार्म प्रोजेक्ट सरसों उत्पादन वृद्धि में सहायक सिद्ध होने से भारत तिलहन उत्पादन में आत्मनिर्भता की ओर अग्रसर होने लगा है। एसईए के अध्यक्ष अजय झुनझुनवाला ने बुधवार को यहां सरसों मॉडल फार्म प्रोजेक्ट के बारे में बताते हुए मीडिया से यह बात कही। उन्होंने बताया कि अब तक पांच राज्यों में 3500 से अधिक सरसों मॉडल फार्म स्थापित किए गए हैं जिससे एक लाख 22 हजार 500 से अधिक किसान सीधे रुप में लाभांवित हुए है। उन्होंने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत किए प्रयासों, अनुकूल मौसम और सरसों के मूल्य के परिणामस्वरुप भारत में प्रतिवर्ष सरसों के उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि देखी जा रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^