सरयू नदी में छोड़े गये नौ प्रजातियों के 93 कछुए
13-Nov-2024 07:14 PM 4319
गोण्डा 13 नवम्बर (संवाददाता) उत्तर-प्रदेश में गोण्डा जिले के कर्नलगंज क्षेत्र में बह रही सरयू नदी में कछुआ संरक्षण अभियान के तहत जिलाधिकारी नेहा शर्मा नें नौ प्रजातियों को नदी में बुधवार को छोड़ा । इस संबंध में जानकारी देते हुये जिला वनाधिकारी पंकज कुमार शुक्ल नेे बताया कि घड़ियाल पुनर्वास केंद्र लखनऊ के तत्वावधान में करनैलगंज में स्थित सरयू नदी में आज कछुआ विमोचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी नेहा शर्मा एवं मुख्य विकास अधिकारी अंकिता जैन ने प्रतिभाग कर सरयू नदी के पारिस्थितिक संतुलन को मजबूत करनें और कछुओं के महत्व पर जागरूकता बढ़ानें को लेकर जोर दिया ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^