जनता भाजपा की बेईमान नीतियों का जवाब देने जा रही है:संजय सिंह
10-Nov-2024 08:50 PM 4683
देवरिया,10 नवम्बर(संवाददाता) आम आदमी(आप) के सांसद संजय सिंह ने आज यहां कहा कि जनता भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) की बेईमान नीतियों का जवाब देने जा रही है और महाराष्ट्र के चुनाव में महा विकास आघाडी की जीत होने जा रही है। आप पार्टी के सांसद ने यहां एक व्यक्तिगत कार्यक्रम शहर के मैरेज हाल में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि न बटेंगे न कटेंगे,भाजपा को रपटेंगे। उन्होंने महाराष्ट्र चुनाव में महा विकास आघाड़ी के जीत का दावा करते हुए कहा कि कल मैं महाराष्ट्र के चुनाव प्रचार में था। जनता भारतीय जनता पार्टी की बेईमान नीतियों का जवाब देने जा रही है। जिस तरह से लोकतंत्र और संविधान की हत्या करके महाराष्ट्र में सरकार बनाई गई। विधायकों की खरीद फरोख्त करके। उसका जवाब वहां के लोग विधान सभा चुनाव में देंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^