सीनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी के दूसरे दिन के सभी मैच रहे एकतरफा, दर्शक नदारद
22-Oct-2021 09:12 PM 6634
झांसी 22 अक्टूबर (AGENCY) उत्तर प्रदेश के झांसी में चल रही 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप के दूसरे दिन शुक्रवार को खेले गए सभी छह मैच लगभग एकतरफा रहे। ऐसे एकतरफा मैचों में रोमांच के अभाव में दर्शकों ने स्टेडियम से दूरी बनायी रखी। यहां मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले गये दूसरे दिन के पहले मैच में ओडिशा की टीम ने हॉकी हिमाचल को खेल के हर क्षेत्र में मात देते हुए मैच 18-0 से अपने नाम किया। हॉकी पंजाब एवं हॉकी आंध्र प्रदेश के मध्य खेले गये मैच में हॉकी पंजाब 12-0 गोल से विजय हासिल की। हॉकी चंडीगढ़ एंव हॉकी अरूणाचल के मध्य खेले गये मैच हॉकी चंडीगढ़ 5-0 गोल से विजयी रही। हॉकी हरियाणा ने 25 गोल मारकर एल ई पुडुचेरी हॉकी को बुरी तरह मात दी, जबकि पुडुचेरी की टीम एक भी गोल नहीं कर पायी। हॉकी महाराष्ट्र एवं हॉकी बिहार के मध्य खेले गये मैच में महाराष्ट्र की टीम 7-0 गोल से विजयी रही। इसके बाद हॉकी मध्य प्रदेश एवं हॉकी बंगाल के मध्य खेले गये मैच में हॉकी मध्य प्रदेश ने 15 गोल से मैच जीता और बंगाल की टीम एक भी गोल करने में सफल नहीं हो पायी।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^