सीरिया में बस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत, कई घायल
07-Jul-2024 08:13 PM 6012
दमिश्क, 07 जुलाई (संवाददाता) सीरिया में होम्स-दमिश्क राजमार्ग पर रविवार को एक बस दुर्घटना में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी और कुछ अन्य घायल हो गये। स्थानीय शाम एफएम रेडियो ने बताया कि मध्य सीरिया के हाेम्स-दमिश्क राजमार्ग पर यात्रियों को ले जा रही बस राजमार्ग के किनारे एक चौराहे पर पलट गयी। दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक घायलों को आपातकालीन सेवाओं के जरिये इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^