सेमीफाइनल में भिडेंगी पंजाब-हरियाणा और महाराष्ट्र-मध्य प्रदेश
27-Oct-2021 07:58 PM 7334
झांसी 27 अक्टूबर (AGENCY)उत्तर प्रदेश के झांसी में चल रही 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैम्पियनशिप के सातवें दिन उत्तर प्रदेश और हरियाणा के बीच हुई कांटे की टक्कर में हरियाणा ने एक गोल से जीत हासिल कर अपना सेमीफाइनल का रास्ता साफ किया। मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता के उत्तर प्रदेश और हरियाणा की खिलाड़ियों ने जबरदस्त मुकाबला किया और हरियाणा की टीम मात्र एक गोल कर ही जीत हासिल कर सकी। द्वितीय क्वार्टर फाइनल मैच में हॉकी महाराष्ट्र एवं हॉकी कर्नाटक के मध्य खेले गये मैच में हॉकी महाराष्ट्र की टीम ने 2-0 गोल से जीत हासिल की। हॉकी मध्य प्रदेश एवं हॉकी हॉकी झारखण्ड के मध्य खेले गये तीसरे मैच में हॉकी मध्य प्रदेशकी टीम ने जबरदस्त खेल दिखाते हुए पांच गोल दागे ,जिसके जवाब में झारखंड की टीम मात्र एक गोल ही कर पायी । मध्य प्रदेश ने 5-1 मैच अपने नाम किया । इसके बाद मैच-उड़ीसा एवं हॉकी पंजाब के मध्य खेले गये मैच में भी रोमांचक खेल देखने को मिला। हॉकी पंजाब की टीम ने दो गोल दागे इसके जवाब में उड़ीस का टीम एक गोल ही करने में कामयाब रही और दो के मुकाबले एक गोल से मैच गंवा दिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - mpenews | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^